यूपी – गाजियाबाद मोटा अनाज हमारे देश और समाज की पहचान है, इसे खाने में अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। उक्त विचार विवेकानंद नगर में आयोजित मोटा अनाज मेला कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा। मोटे अनाज को अपने भोजन का एक हिस्सा बनाने पर जोर दिया ताकि डायबिटीज, थायराइड जैसी बीमारियों से बचा जा सके और पाचन शक्ति को दुरुस्त किया जा सके।
इस अवसर पर साथी फाउंडेशन के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में मक्का, बाजरा, राजमा, उडद सहित अन्य अनाजों के व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किये गए। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा ने सभी महिलाओं को बाजरा, ज्वार जैसे मोटे अनाज को अपनी रसोई का नियमित हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संयोजन नेहरू युवा केन्द्र और साथी फाउंडेशन की अध्यक्ष काजल छिब्बर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पवन गौतम, पार्षद नवतेज, निदेशक एनआर फर्म बलदेव राज शर्मा पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, बालकिशन गुप्ता जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल एवं सदस्य रेलवे बोर्ड, पंडित अशोक भारतीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल, काजल छिब्बर ट्रस्टी साथी फाउंडेशन, अमित कुमार, भूपेंद्र, उमेश कुमार एनवाईवी तालिब उपस्थित रहे।