यूपी – गाजियाबाद सोमवार को मोरटा गांव में विनीत त्यागी जिला महासचिव कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव का जन्मदिन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मेरठ रोड मोरटा फार्म हाउस पर केक काटकर मनाया गया। जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ सभी मित्र गणों ने बिजेंद्र यादव के अच्छे स्वस्थ की कामना परम पिता परमेश्वर से की।
जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर विनीत त्यागी ने अपने सभी साथियों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर और कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचाने का वादा अपने साथियों से लिया। और सभी साथियों ने यह विश्वास जताया कि हम घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे और आने वाले 2024 में कांग्रेस को गाजियाबाद जिताने का काम करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बुद्ध प्रकाश त्यागी, जितेंद्र त्यागी, हेलो दीपक त्यागी, आशीष चौधरी, नितिन त्यागी, रवि डागर, अंकुर त्यागी, मनीष त्यागी, दीपू त्यागी, अभिषेक त्यागी, विष्णु त्यागी, जॉनी पंडित, नितिन त्यागी लहरी, दिनेश विश्वकर्मा, डॉक्टर योगेंद्र त्यागी, पंकज चौधरी, दीपक चौधरी, सागर त्यागी, बंटी सिंह, राहुल कुमार, मनोज कुमार, कल्लू ठाकुर, अंकित कुमार, डॉक्टर विकास त्यागी मौजूद रहे।