Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250522-WA0024(1)
Screenshot_20250526_173711_OneDrive
pdfreader_convert_20250527_125827_14338716152356740473.jpg
img-20250601-wa00204013975260455082796.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा सम्मेलन एवम सम्मान समारोह 25 जुलाई को

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक सिटी होटल निकट नेहरू युवा केंद्र पर हुई जिसमे व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान का व्यापारी स्वाभिमान प्रतिनिधि सम्मेलन एवम सम्मान समारोह 25 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय हुआ।

बैठक में संगठन विस्तार, विभिन्न बाजार समिति गठित करने एवम सदस्यता अभियान की जानकारी महामंत्री अजय चोपड़ा द्वारा दी गई। उपस्थित व्यापारी नेताओं द्वारा व्यापारिक समस्यायों की जानकारी, शास्त्री नगर में पैठ बाजार से दिक्कत, बिल्डर फ्लैट स्टील प्लस चार मंजिल पास कराने हेतु प्रयास आदि विषयों पर विचार किया गया। सच्चिदानंद शर्मा ने ट्रांसपोर्टर्स की पुरानी गाड़ियों को चलाने की बंदिश से तकलीफों पर कोई निर्णय न होने पर सरकार के प्रति कड़ी नाराजगी प्रकट की। फोरम की इकाइयों का प्रशासनिक विभागो में परिचय एवम जिला व्यापार बंधु बैठक में समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराने हेतु प्रयास की बात कही गई। इस अवसर पर संयोजक अशोक कुमार गोयल ने सभी समस्यायों को उचित जगह उठा कर निस्तारित कराए जाने का आश्वासन दिया। लिखित समस्याएं भेजने का अनुरोध किया। सम्मेलन की सफलता हेतु सबने अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अध्यक्ष आर के गोयल ने व्यापारी सुरक्षा फोरम गाजियाबाद का कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल स्वर्णजयंती पुरम को मनोनीत किया। कपिल गर्ग को विजयनगर में संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया। वही सच्चिदानंद शर्मा ने ट्रांसपोर्टर्स की समस्या का समाधान न हो पाने के कारण अपना संगठन के दायित्व से त्यागपत्र दे दिया। बैठक में अम्बरिस गोयल दीपक गोयल धर्मेंद्र सोहेल हरीश गर्ग सुधीर चौधरी संजय रस्तोगी रघुबीर सोनी नरेश ढींगरा कपिल गर्ग उपस्थित रहे।