Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

समाजवादी पार्टी हमेशा नारी शक्ति को आगे लेकर चली है : रीबू श्रीवास्तव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

• समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

यूपी – गाजियाबाद समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी का महिला संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो सके गाजियाबाद स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महिला सभा की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक से पूर्व उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट की उपस्थिति में समीक्षा बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ उड़ीसा में हुई दुखद रेल दुर्घटना को लेकर शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा।

आरडीसी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने पर समाजवादी पार्टी की महिला नेत्रियों ने प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का जोरदार अभिनंदन किया। रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा नारी शक्ति को आगे लेकर चली है। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी का महिला संगठन उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ा नजर आएगा।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रश्मि चौधरी मधु चौधरी राज देवी चौधरी रमेश यादव एडवोकेट वरिष्ठ सपा नेता अमन यादव निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवेश बसोया संतोष यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद चौधरी आस मोहम्मद  अनीस अली  यासमीन कौशल पूर्व पार्षद पुष्पा शर्मा किरण कालिया ऋतु खन्ना आशा कुशवाहा अंजू वाल्मीकि आशा सचदेवा शशि वर्मा अमीना खान अनुष्का सिंह सुरेखा  रानी वंदना चौधरी संजीव चौधरी कृष्ण यादव कृष्ण कुमार वाल्मीकि ताहिर हुसैन  गुलाब सिंह यादव धर्मवीर डबास जी मुकेश यादव रिजवान भाई मालती चौहान साहिल अंजू ढोलकिया ज्योति सिंह नवीन कुमार शर्मा उपस्थित रहे।