Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाष युवा मोर्चा ने धूमधाम से मनाया अपना 35 वां स्थापना दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सुभाष युवा मोर्चा संगठन ने 2 जून को अपना 35वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया। ज्ञात रहे कि देश भक्ति से परिपूर्ण सुभाष युवा मोर्चा संगठन की शुरुआत देशभक्त युवाओं और किशोरों को लेकर आज ही के दिन 2 जून 1989 को हुई थी।

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ भारत माता एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संयोजक सतेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन की शुरुआत तब हुई थी जब हम लोगों की आयु केवल 14, 15, 16 वर्ष 17 वर्ष 18 वर्ष थी लेकिन देश भक्ति का जुनून इस कदर हावी था कि सब कुछ भूल कर अपने शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों से अपने आप को जोड़कर देश में देशभक्ति के जन जागरण में सभी युवा और किशोर लग गए और आज सुभाष युवा मोर्चा उत्तर भारत के अनेक जिलों में देशभक्ति के जन जागरण के कार्यों में लगा है। आज सुभाष युवा मोर्चा देशभक्त जनता के निर्माण के लिए संगठन का पाक्षिक समाचार पत्र ‘‘हिंद क्रांति‘‘ चल रहा है जो निरंतर 23 वर्षों से चल रहा है, साथ ही साथ ‘‘क्रांति‘‘ नामक पत्रिका का भी प्रकाशन करता है, आज यह संगठन देशभक्ति परिपूर्ण प्रकाशन ‘‘भारत क्रांति प्रकाशन‘‘ चला रहा है, जिसके द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण साहित्य देशभर में निःशुल्क या निम्नतम दर पर उपलब्ध कराया जाता है। संगठन देशभर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक मात्र पुरस्कार ‘‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश रत्न पुरस्कार‘‘ का भी आयोजन करता है जिसके तहत अब तक देश भक्ति फिल्म बनाने वाले ‘‘मनोज कुमार‘‘, शहीदे आजम भगत सिंह के भाई कुलतर सिंह, आजाद हिंद फौज में नेताजी के सहयोगी रहे कैप्टन एसएस यादव और ग्रामीण पृष्ठभूमि से बाहर निकलकर विश्व में अपने लोगों के लिए आवाज उठाने वाली ग्रामीण महिला दलबीर कौर आदि को पुरस्कृत कर चुके हैं। इस प्रकार संगठन कि यह देश भक्ति की ज्वाला दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और निश्चित रूप से एक दिन संपूर्ण भारत में ही नहीं विश्व में भारत की शक्ति का परचम लहराएगा। समारोह में सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सदस्य रहे राकेश मेहरा को उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं जन सेवा के लिए सम्मानित किया गया।स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सुभाष युवा मोर्चा संगठन के देशभक्ति पूर्ण कार्यों को मैं नमन करता हूं सुभाष युवा मोर्चा की देशभक्ति से प्रेरणा लेकर ही शहीदों क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूर्ण करने के लिए ही सुभाष पार्टी का गठन हुआ है। शिक्षक के.के. दीक्षित ने युवा मोर्चा के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा जहां युवा निकलता है वहां इंकलाब आता है और आज के समय भारत सबसे तेजी से बढ़ते युवाओं का देश है, निश्चित ही सुभाष युवा मोर्चा संगठनों की बदौलत भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। समारोह को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी बी0एल0 बत्रा ने कहा सुभाष युवा मोर्चा के तत्वावधान में राष्ट्र की सेवा करने की जो प्रेरणा मिलती है, उसे ब्यान नहीं कर सकते ऐसा लगता है जैसे हम अपने क्रांतिकारियों के साथ मिलकर नये भारत का निर्माण कर रहे हो। समारोह को संबोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य रामअवतार यादव ने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत माता की गोद में जन्म लिया जिसके सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगतसिंह, शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शहीद रामप्रसाद बिस्मिल जैसे बेटे है हमारा कर्तव्य है भारत माता का नाम पूरे विश्व में आदर के साथ सर्वोपरि हो। सुभाष युवा मोर्चा के स्थापना समारोह का संचालन करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सदस्य एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन हमेशा देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए विभिन्न माध्यमों से निरंतर लगा रहेगा चाहे वह शहीद भगत सिंह के नाम पर क्रिकेट हो, राम मनोहर लोहिया के नाम पर प्रतियोगिताऐ हो, शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के नाम पर प्रतियोगिता हो, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर प्रतियोगिताओं हो, निरंतर विभिन्न माध्यमों से देश की जनता को जागृत करता रहेगा। स्थापना समारोह में सुरेश यादव, श्यामवीर यादव, सुनील दत्त, रामकुमार शर्मा, अनिल सिन्हा, जे0पी0 द्विवेदी, धीरेन्द्र भदौरिया, पी0 सी0 माथुर, पी0के0 सिंह, विनोद अकेला, संजय श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, आर0 पी0 शुक्ला, दुर्गा श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार, पन्ना लाल, राजेश यादव, राजु भाई, संतोष कुमार, रामगणेश सिंह, अवधेश कुमार, के0के0 दीक्षित, दीपक वर्मा, हरीश शर्मा, रिंकू, सोनू कुमार, जगदीश राय गोयल, आबिद, नसरु मलिक, इरशाद, रोहित, विवेक राणा, विकास कुमार, अक्षय, दीपक पाल उपस्थित रहे।