Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

सिविल डिफेंस ने राजनगर में चलाया जागरूक अभियान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार आग से सुरक्षा एवं बचाव हेतु वृहद जन जागरुकता अभियान के तहत गाजियाबाद सिविल डिफेंस के द्वारा चीफ वार्डन ललित जायसवाल, उप नियंत्रक अशोक गौतम, सहायक उप नियंत्रक बनवारी लाल के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों को आग पर काबू पाने के प्रति जागरूक किया।

नगर प्रभाग की पोस्ट 3 पर राजनगर स्थित सेन्ट्रल पार्क में डिविजनल वार्डन रिजर्व नीरज भटनागर के नेतृत्व में पोस्ट वार्डन अमित श्रीवास्तव के सहयोग से वहां टहलने आए राजनगर के निवासियों को वार्डन एवं स्वयंसेवकों ने पैम्फलेट बांट कर विभिन्न प्रकार की आग से कैसे सुरक्षित रहें इसकी जानकारी दी। इस अवसर डिप्टी पोस्ट वार्डन रेखा अग्रवाल, प्रदीप बाली, रमाकांत यादव, रमा गुप्ता , श्रीवा अग्रवाल, पल्लवी शर्मा, पूनम शर्मा, रामकुमार आर्य, संजय खन्ना, पंकज मल्होत्रा, मोनिका गोयल, रेनू गर्ग, मुकेश गर्ग, लवलेश गर्ग, अंजू शर्मा, प्रशांत पाल ने सहयोग किया।