Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे : बिजेंद्र यादव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 27 मई को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 59वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गाजियाबाद पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू  आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने सर्वधर्म समभाव के आधार पर आधुनिक भारत के निर्माण के लिए इस देश की नींव रखी थी जिसका स्वरूप आज देश के सामने हैं। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरु जी निर्भीक निडर धर्मनिरपेक्ष गुटनिरपेक्ष विचार को आगे बढ़ाने वाले नेता एवं देश की बुनियाद को जाति और धर्म विहीन रखने वाले नेता थे।
पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत ने कहा नेहरु जी के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा सदस्य पीसीसी राजाराम भारती सदस्य पीसीसी राजेंद्र शर्मा सचिव जिला कांग्रेस कमेटी जाकिर लोनी योगेश विनोद कुमार नीरज कुमार हंसराज अफाक राजकुमार पूजा चड्ढा  अमोल वशिष्ठ पूर्व पार्षद ताज राणा आदि पदाधिकारियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।