ब्राह्मण महासभा के 29वें परिचय सम्मेलन के लिए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के 29वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को गति देने के लिए संजय नगर सेक्टर-23 में क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. हरीश पंडित के क्लीनिक पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंडित जयानंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा और महानगर महामंत्री पंडित आदेश शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान मनोज पंडित भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन की तैयारियों को व्यवस्थित करने और अधिक से अधिक समाज के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से संजय नगर में तीन अन्य स्थानों पर भी क्षेत्रीय कार्यालय खोले गए।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के महामंत्री, श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष तथा जनशक्ति एक आवाज के संस्थापक डॉ. हरीश पंडित ने समाज की एकता, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज के परिवारों को जोड़ने और विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी तलाशने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर पंडित गौतम शर्मा, पंडित केके शर्मा, आरके शर्मा, तेजवीर, राजू भाई, राजू मामा उर्फ दरोगा, दीवान चंद, ऋषिपाल शर्मा, राजेंद्र पंडित, सुषांत मेडिकल स्टोर से जुड़े साथी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अंत में डॉ. हरीश पंडित ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।