
निस्तौली में 87वें यजुर्वेदीय महायज्ञ एवं वेद कथा का आयोजन
यूपी – गाजियाबाद। निस्तौली गांव में आर्य समाज समिति निस्तौली-अफजलपुर के तत्वावधान में 87वें यजुर्वेदीय महायज्ञ एवं वेद कथा के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मनोज धामा ने कहा कि आर्य समाज हमारे समाज की रीढ़ है। प्राचीन काल से वेदों के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की शिक्षा दी जाती रही है। चारों वेदों में संगीत, चिकित्सा, विज्ञान, स्तुति, जीवन के रहस्यों, नीति और रीति से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान समाहित है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वेदों की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। सदाचार, अच्छे आचरण और नैतिक मूल्यों के माध्यम से ही मनुष्य अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है। वेदों की शिक्षाएं समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में आचार्य आर्य नरेश, सहदेव सिंह बेधड़क, ओम देव शास्त्री, उदयवीर शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, जितेंद्र शास्त्री, मास्टर वीर देव सिंह, कृष्ण प्रधान, चौधरी सत्यपाल सिंह, मनीष डागर, आदित्य डागर, वीरेंद्र डागर, नौनिहाल डागर, विक्रांत डागर, चौधरी सुबक सिंह और चरण सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

