
यूपी – गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की दिलशाद गार्डन कॉलोनी में देर रात आयोजित माता रानी के जागरण में नागेश गुर्जर पहुंचे। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नागेश गुर्जर ने माता रानी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में सकारात्मकता का संचार होता है।
जागरण के दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान किया और परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
नागेश गुर्जर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गाजियाबाद जिले के सह-संयोजक तथा राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना करते हुए माता रानी से सबके कल्याण की प्रार्थना की।
इस दौरान माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली।

