राधाकृष्णापुरम में 31 अक्टूबर को होगा मां महामाई का 11वां भव्य जागरण

पंडित राम अवतार शर्मा देंगे भजनों की प्रस्तुति, हवन-पूजन और भंडारे का भी होगा आयोजन

यूपी – गाजियाबाद। महामाई जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026 को राधाकृष्णापुरम कॉलोनी, मोरटी में मां भगवती महामाई का 11वां भव्य जागरण एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष ललित कुमार दीक्षित ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी कॉलोनीवासियों के सहयोग से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम में शाम चार बजे हवन-पूजन, छह बजे से भंडारा और रात नौ बजे मां भगवती की ज्योति प्रचंड की जाएगी। जागरण मोरटी से अटोर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नए राजमार्ग के पास राधाकृष्णापुरम कॉलोनी की गली नंबर तीन के सामने गली नंबर 17 में होगा।

शुक्ला जागरण पार्टी एवं कीर्तन मंडल के पंडित सुनील शुक्ला के नेतृत्व में मां का गुणगान होगा। टी-सीरीज के प्रसिद्ध भजन गायक पंडित राम अवतार शर्मा विशेष प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में आकर्षक धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

समिति के सचिव सुशील चंद्र चौहान, संस्थापक उपेंद्र कुमार मिश्रा, संरक्षक मास्टर सुखवीर पाल, कोषाध्यक्ष अनंत देव हुड्डा, उपाध्यक्ष राम जयसवाल, वरिष्ठ सलाहकार बालकृष्ण पाल, सांस्कृतिक महामंत्री प्रेम सागर यादव, मीडिया प्रभारी पुनीत दीक्षित और प्रमुख सलाहकार विनोद कुमार सहित सभी सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

समिति ने सभी भक्तों और क्षेत्रवासियों से जागरण में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।