दिल्ली – भारत रतन और अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में सुर झंकार कल्चरल सोसायटी द्वारा एक गीत संगीत से परिपूर्ण श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक और जानी मानी कलाकार ममता श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली के अनेकों कलाकारों ने अपने गानों से पूरे माहौल को आनंदित कर दिया। संगीत की दुनिया में लोकप्रियता हासिल कर चुके म्यूजिकल बैंड एम.एम.बी.बी. के अजय पारस ने अपनी टीम के साथ सुरों की गंगा बहा दी।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए संगीत की दुनिया से जुड़े संजीव सूरी, सुरीली फाउंडेशन की सुरीली, विवेक शर्मा, महेंद्र शर्मा, सुभाष कश्यप पायल शर्मा पी एल श्रीवास्तव ने अपना भरपूर योगदान दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के साथ अनेकों गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। जिसने मुख्य अथिति में प्रीति गुप्ता सोनीटेक कंपनी से हंसराज राजेश द्वारा कलाकारो को सम्मानित किया गया। अंत में सुर झंकार कल्चरल सोसायटी द्वारा कलाकारों और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। साथ में राजकुमार बोसाया संदीप गोयल विनय खरे सुभाष शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया कार्यक्रम का संचालन निशांत प्रकाश ने किया।
