यूपी – गाजियाबाद वैशाली सेक्टर 6 में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की मौजूदगी में मंडल संयोजक स्वच्छता अभियान भारतीय जनता पार्टी मीना कौशिक द्वारा माइक्रो डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
माइक्रो डोनेशन कैंप में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ महामंत्री पप्पू पहलवान अशोक पांडे राजेंद्र अशोक डूंगर डोनेशन कैंप की आयोजक मीना कौशिक शालिनी शर्मा निधि गर्ग यशदीप कर मोहित खन्ना अशोक कुमार गुप्ता सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीना कौशिक ने संजीव शर्मा पप्पू पहलवान और अशोक पांडे को पटका पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर वैशाली सेक्टर 6 के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के फंड में माइक्रो डोनेशन किया। मीना कौशिक ने इस मौके पर निवासियों को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ बड़ा है। उनकी चौतरफा जन कल्याण की योजनाएं और विकास के कारण आज मोदी जी का नाम भारत के बच्चे बच्चे के दिल पर अंकित है और मोदी जी के नाम माइक्रो डोनेशन कैंप में वह अपना छोटी सीआहुति देकर खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने निवासियों से कहा यह हमारा अहोभाग्य है कि माननीय अध्यक्ष जी जिनके पीछे पूरा महानगर रहता है वह हमारे सेक्टर में आए और माइक्रो डोनेशन कैंप में अपनी उपस्थिति देकर बहुत बड़ी खुशी दी। मीना कौशिक ने कहा संजीव शर्मा जी के नेतृत्व में पूरे महानगर में माइक्रो डोनेशन कैंप चल रहा है।
