उन्नति सोशल डेवलेपमेंट सॉसाइटी ने मनाया अपना वार्षिक महोत्सव

यूपी – गाजियाबाद उन्नति सोशल डेवलेपमेंट सॉसाइटी राज नगर एक्सटेन्शन ने अपना वार्षिक महोत्सव खूब धूमधाम से मनाया। इस समारोह की शुरुआत पार्षद संजीव ने दीप प्रजुलन कर की।मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ की एसडीएम रेनू श्रीवास्तव, आशु वर्मा पूर्व महापौर, चेयरमैन रंगा यादव, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पश्चिमी पंडित अशोक भारतीय एवं कमल शर्मा उपस्थित रहे।
उन्नति सोशल डेवलेपमेंट सॉसाइटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बताया हमारी एनजीओ द्वारा पिछले 3 वर्षों से 70 निम्न वर्ग के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मनोज सिंघल, मोनिका सिंघल , वेद प्रकाश त्यागी, चेतना, विजय यादव उपस्थित रहे ।