लाइनपार क्षेत्र वेलफेयर एसोसिएशन प्रताप विहार का चुनाव संपन्न, राम अवतार यादव फिर से बने अध्यक्ष

यूपी – गाजियाबाद रविवार को लाइनपार क्षेत्र वेलफेयर एसोसिएशन प्रताप विहार गाजियाबाद का चुनाव किया गया। की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के चुनावो के परिणामों की घोषणा की चुनाव अधिकारी एस एस खोखर द्वारा की गई। जिसमें राम अवतार यादव दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गये।
चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए एसएस खोखर ने बताया सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिसमें राम अवतार यादव को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल कुमार शर्मा एवं वीरपाल यादव, उपाध्यक्ष अनूप सोनी एवं सुषमा सिंह, वी पी सिंह को महासचिव, विनोद कुमार शर्मा को सचिव, राजपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, प्रेम सिंह को संयुक्त सचिव,महेंद्र सिंह को संगठन सचिव, अनिल सिंह को सह सचिव, सुरेंद्र शर्मा को सांस्कृतिक सचिव, दीपक यादव को प्रचार सचिव, राजेश रावत को सह प्रचार सचिव चुना गया। इसके अलावा संरक्षक एस एस खोखर एवं सतीश शर्मा को, सलाहकार नीरज मिश्रा, गोविंद यादव, उदयवीर सिंह, संजय श्रीवास्तव को, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पाठक, सुमित्रा देवी मुन्नी, कुंती सिंह को बनाया गया।