यूपी – गजियाबाद मूक – बधिर एसोशिएशन व हापुड़ मूक – बधिर एसोसिएशन ने महामाया स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया। जिसमें गाजियाबाद की टीम ने जीत हासिल की।
गाजियाबाद की टीम ने टॉस जीत कर हापुड़ की टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। हापुड़ की टीम ने 14 ओवर में 10 विकट खो कर 126 रन बनाए वही गाजियाबाद की टीम ने मात्र 13 ओवर में 5 विकट खोकर 128 रन बनाये और हापुड़ की टीम पर विजय हासिल की। बैटिंग में दर्पण व अखिल ने तथा बॉलिंग में सुरेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विजेता व उपविजेता टीम को स्वेता जैन ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गाजियाबाद मूक – बधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज गोयल ने भी विजेता टीम को बधाई दी व उपविजेता टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा आगामी मैचों में अच्छे प्रदर्शन के लिए और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
