Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250522-WA0024(1)
Screenshot_20250526_173711_OneDrive
pdfreader_convert_20250527_125827_14338716152356740473.jpg
img-20250601-wa00204013975260455082796.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को सिहानी गेट व्यापार मंडल के साथ ब्राह्मण एकता दल का भी मिला समर्थन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद बुधवार को सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को सिहानी गेट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व ब्राह्मण एकता दल ने अपना समर्थन देते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया।

सिहानी गेट व्यापार मंडल व सिहानी गेट व्यापार युवा मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से पत्र लिखकर सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को  समर्थन दिया और कहा कि वे तन, मन और धन से सपा प्रत्याशी पूनम यादव को जिताने का काम करेंगे।

सपा प्रत्याशी पूनम यादव को समर्थन देने वालों में सिहानी गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, महामंत्री प्रदीप गर्ग, उपाध्यक्ष दिनेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश विज, मंत्री सोनू बंसल,  कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कजरी गर्ग, अशोक पाहवा, हर्ष  छाबड़ा, आर केसरवानी, ब्रजमोहन, रामकुमार, आलोक गर्ग मौजूद रहे।
सिहानी गेट युवा व्यापार मंडल की ओर से समर्थन देने वालों में अध्यक्ष विकास नागपाल, उपाध्यक्ष पवन जिंदल, अंकुर गर्ग, कोषाध्यक्ष आशु गर्ग, करन विज़, बंटी गर्ग, मनीष गर्ग मोनू अग्रवाल, नीरज गर्ग, दीपक बंसल, गोपाल बंसल, मनीष बंसल, हरीश मौजूद रहे हैं।

ब्राह्मण एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यम शर्मा ने पत्र लिखकर गाजियाबाद के विकास के लिए सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण एकता दल के पदाधिकारी पूनम यादव के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से जिताने का काम करेंगे।