Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250522-WA0024(1)
Screenshot_20250526_173711_OneDrive
pdfreader_convert_20250527_125827_14338716152356740473.jpg
img-20250601-wa00204013975260455082796.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाष पार्टी मेयर प्रत्याशी ने पार्षद प्रत्याशियों के साथ किया चुनावी प्रचार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी ) के मेयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता एवं पार्षद प्रत्याशियों द्वारा जिन्हें राष्ट्रीय कर्मठ पार्टी का भी समर्थन प्राप्त है ने चुनाव प्रचार को तेजी देते हुए कई वार्डों में चुनावी जनसभा की। चुनावी सभाओं को सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, संस्थापक सत्येंद्र यादव एवं राष्ट्रीय कर्मठ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने संबोधित किया।

इस अवसर पर सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा सुभाष पार्टी जनहित के लिए संघर्षरत हैं। इस लिए जनता हमारे साथ लगातार जुड़ती जा रही हैं। पार्टी संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा हम सुभाषवादी है। हमारा मिशन सुभाष जी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाना है। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता जिन्हें राष्ट्रीय कर्मठ पार्टी का भी समर्थन प्राप्त है ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम का चुनाव स्थानीय हैं, इस लिए जनता ऐसे प्रत्याशियों को चुने जो उनके बीच का हो और उनकी समस्याओं को जानता हो हमारी पार्टी जनता की पार्टी है। इसलिए मुझे और हमारे प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनाएं। इस दौरान सुभाष पार्टी के नेताओं द्वारा वार्ड- 46, वार्ड- 13,  वार्ड -49, वार्ड- 28, वार्ड -81, वार्ड -11 में जनसभाओं को सम्बोधित किया गया।

इस अवसर पर सुजीत तिवारी, मनोज  शर्मा, सुरेश यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामवीर यादव, चुनाव प्रभारी अनिल सिन्हा, विनोद श्रीवास्तव, आर.पी .शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, सियाराम यादव, रिशु देवी, दीपक जाटव, ममता दुबे, अमित त्यागी, दिनेशचंद्र माथुर, विनोद अकेला, संजय कुमार, कमल यादव, अवधेश कुमार, कृष्ण मोहन झा, दीनानाथ मिश्रा, यति गिरी, सुधीर सिंह, भारती जी, नरेंद्र पांडे, मनोज त्यागी, योगी राजेश, चंद्रपाल प्रधान, मीनाक्षी चौधरी, मनोज मेहरा, आदिल, विवेक, मयंक ग्रोवर, मोनू सिंह, राजन शर्मा, सतेन्द्र उपाध्याय, मीरा पाण्डेय, सहित  सैकड़ों लोग उपस्थिति रहें।