Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारी की बैठक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ के आयोजन की तैयारियों को लेकर 1 अप्रैल को गोल्डन व्यू रिजॉर्ट राजनगर एक्सटेंशन में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी गण पार्षद मंडल अध्यक्ष एवं कश्यप समाज उद्योग व्यापार मंडल के बंधु उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 5 अप्रैल 2023 को होने वाले महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ जोकि घंटाघर रामलीला मैदान गाजियाबाद में आयोजित होने जा रहा है और इसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण कैबिनेट राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पर्यटन मंत्री जय प्रताप दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की कार्यक्रम में भागीदारी रहेगी।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मैं सभी आए हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण देव तुल्य कार्यकर्ता से आह्वान करता हूं कि आप सभी कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप का सत्य सनातन धर्म में सृष्टि की रचना में बहुत बड़ा योगदान रहा है तो हम सब का कर्तव्य बनता है हम उनकी पुण्यतिथि पर उनको याद कर उनके बताए हुए रास्तों का अनुसरण करें। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने आए हुए सभी पदाधिकारियों को लक्ष्य के रूप में मंडल अध्यक्षों से कार्यक्रम का लक्ष्य निर्धारित किया उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाना है और कार्यक्रम का लक्ष्य 25000 कार्यकर्ताओं का दिया। इस अवसर पर अशोक गोयल बलदेव राज शर्मा अजय शर्मा विजय मोहन अमर दत्त शर्मा राजेंद्र त्यागी अनिल स्वामी सौरभ जायसवाल सरदार एसपी सिंह पप्पू पहलवान गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम नवनीत गुप्ता आशुतोष कश्यप विशाल कश्यप राजू कश्यप सचिन कश्यप अर्पण कश्यप ओमप्रकाश कश्यप शिव कुमार कश्यप मास्टर मनोज नागर विजय धामा मनोज यादव प्रमुख व्यापारी गण कार्यकर्ता कश्यप समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।