यूपी – गाजियाबाद इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने गाजियाबाद में महापौर की सीट महिला होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री एके शर्मा का आभार जताया।
इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने कहा की हम भारतीय जनता पार्टी का हृदय से बहुत-बहुत अभिनंदन करते हैं क्योंकि उन्होंने गाजियाबाद की महापौर सीट के लिए महिला प्रत्याशी का स्वागत किया है नारी शक्ति हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा मैं संजीव तेवतिया इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने गाजियाबाद की सीट एक बार फिर महिला सीट आरक्षित कर दी है।