
यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद की ओर से 28वां ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 12 और 13 दिसंबर 2026 को अग्रसेन भवन, लोहिया नगर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए अब तक 300 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि 600 से अधिक पंजीकरण होने की संभावना है।

मुख्य संयोजक पं. जे. के. गौड़ ने बताया कि अब तक 150 युवक और 102 युवतियों के पंजीकरण हो चुके हैं। ऑनलाइन पंजीकरण को भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 दिसंबर निर्धारित की गई है। पंजीकृत युवक-युवतियों का पूरा विवरण ब्राह्मण गौरव पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा, जिसका वितरण 13 दिसंबर को होगा।
जिलाध्यक्ष पं. जयनंद शर्मा और पं. सुभाष शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे हवन और 10 बजे सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त शर्मा करेंगे। आयोजन समिति अध्यक्ष पं. विजय भारद्वाज ने बताया कि बाहर से आने वाले परिवारों के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।
प्रचार सचिव डॉ. धीरज कुमार भार्गव ने कहा कि इन सम्मेलनों से दहेज और फिजूलखर्ची जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।
प्रेस वार्ता में पं. आदेश शर्मा, पं. संदीप शर्मा, पं. हरिओम शर्मा, पं. आशुतोष शर्मा, पं. एम. सी. गौड़, डॉ. संजीव शर्मा, पं. नितिन शर्मा, पं. नरेंद्र शर्मा, पं. अमित भारद्वाज, पं. देवेंद्र शर्मा, अतर सिंह शर्मा, विष्णु शर्मा, वरुण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
