
यूपी – गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) में 19 और 20 नवंबर को डॉ. अब्दुल कलाम जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने लगातार दूसरी बार इस आयोजन की मेजबानी आरकेजीआईटी को सौंपी है। दो दिवसीय खेल महोत्सव में करीब 20 महाविद्यालयों के 1200 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

खेल महोत्सव में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर एचजी गर्ग ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के संचालन और मूल्यांकन के लिए अन्य संस्थानों से खेल अधिकारी बुलाए गए हैं।
19 नवंबर को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी, सीमा सुरक्षा बल केएस सूद होंगे। वहीं, 20 नवंबर को समापन समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं सीआरपीएफ की डिप्टी कमांडेंट ए. अनीता चानू मुख्य अतिथि तथा सीआरपीएफ की इंस्पेक्टर और अर्जुन पुरस्कार विजेता गीता रानी विशिष्ट अतिथि होंगी। जोनल स्पोर्ट्स ऑब्जर्वर एसएस घोष भी उपस्थित रहेंगे।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना है।
