Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई प्रतीक बिल्डर का हेड ऑफिस किया सील

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम की कड़ी कार्यवाही टैक्स विभाग द्वारा की जा रही है जिन बड़े बकायेदारों द्वारा अपना टैक्स अभी तक जमा नहीं किया है उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के आदेश नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा जारी किए जा चुके हैं, जिस के क्रम में विजय नगर जोन स्थित प्रतीक ग्रुप का हेड ऑफिस सील कर दिया गया है।

मुख्य कर अभियंता डॉक्टर संजीव सिन्हा ने बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार शहर में बड़े बकायेदारों से टैक्स वसूली का कार्य चल रहा है जिसमें विजयनगर सिद्धार्थ विहार में स्थित प्रतीक ग्रुप पर लगभग 43 लाख का टैक्स बकाया था जमाना करने पर सील की कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में अन्य क्षेत्रों में भी लगातार हाउस टैक्स वसूली की कार्यवाही चल रही है।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहर वासियों से अपील की गई है कि वित्तीय वर्ष के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं जिसमें अपना हाउस टैक्स अवश्य जमा करा दें ताकि शहर में होने वाले विकास कार्यों में आपकी भागीदारी  सुनिश्चित हो सके। वही नगर आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद भी जताया।