कवि नगर सी ब्लॉक गुरुद्वारा साहिब में मनाया गुरु तेग बहादुर जी का 400 साला प्रकाश पर्व

यूपी – गाजियाबाद गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब सी ब्लॉक कवि नगर में गुरुवार को 9 वे महले के श्लोक संगत के द्वारा गायन किया गया।
गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में प्रातः से ही काफी संख्या में संगत मौजूद थी।
शब्द कीर्तन अरदास हुकमनामा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बाद में गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। 9 वे महले के श्लोक कार्यक्रम में सभी सम्मानित गुरुद्वारा साहिब के प्रधान दलजीत सिंह सरदार मनजीत सिंह जसवीर सिंह बत्रा मनमोहन सिंह सरदार जगमीत  सिंह रोमी बहन जीत बहन वह अन्य स्त्री सत्संग के द्वारा भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। इस अवसर पर दलजीत सिंह टिम्मी प्रभजोत सिंह गुरमीत सिंह पिंकी जग्गी हरि सिंह मुख्य हेड ग्रंथि हरदीप सिंह कुलवंत सिंह जोगा सिंह सज्जन सिंह राजवीर वे अन्य सैकड़ों की गिनती में संगत मौजूद रहे।