यूपी – गाजियाबाद श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में स्पेशल बच्चों के लिए संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल में वोथ कम्पनी, नोएडा ने स्पेशल बच्चों की थैरेपी के यंत्र डोनेट किये।
यंत्र डोनेट करने आए कम्पनी के प्रतिनिधि के रूप में अनमोल शर्मा व जितेंद्र का अद्वैत पब्लिक स्कूल की बच्ची लक्ष्मी ने तिलक लगा कर सम्मान किया। जिसके बाद आगन्तुकों की इच्छा से स्कूल के ही छात्र निकेतन ने थैरेपी रूम का उद्घाटन किया। इन थैरेपी यंत्रो से इन स्पेशल बच्चों में पाई जाने वाली शरीरिक अक्षमताओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट की निदेशिका निधि देवेश्वर ने बताया कि जल्दी ही हम थैरेपी की सुविधाओं को केवल स्कूल के स्पेशल बच्चों तक ही सीमित न रखते हुए बाहर के स्पेशल अभियार्थी को भी लाभान्वित करने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही ट्रस्ट स्पेशल बच्चों की मानसिक असेसमेंट, आई क्यू टेस्ट, बच्चों की मानसिक अक्षमता के अनुरूप उनको शिक्षित व प्रशिक्षित करने की ओर अग्रसर रहेगा। इस मौके पर अद्वैत पब्लिक स्कूल का स्टाफ शौरभ सोभित शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र का स्टाफ तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष वैद्य स्वामी मुकेशानन्द गिरी मौजूद रहे।
