Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20250815_073345_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर निगम की तानाशाही का व्यापारियों ने किया विरोध

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद संजय नगर सेक्टर 23 एम ब्लॉक में शनिवार को नगर निगम के द्वारा सभी दुकानदारों का सूखा और गीला कूड़े के नाम पर ₹200 की पर्ची भरकर चालान काटे जाने का संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल, महामंत्री हरीश शर्मा एवं वार्ड 53 पार्षद मनोज चौधरी, पार्षद अजय शर्मा ने किया विरोध।

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया की सूचना पर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंचकर नगर निगम का विरोध किया जिसके चलते नगर निगम के कर्मचारियों को वापस जाना पड़ा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल एवं महामंत्री हरीश शर्मा ने कहा कि जब भी व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाएगा उसका विरोध करने के लिए हम लोग मौजूद रहेंगे नगर निगम की तानाशाही हम बिल्कुल भी नहीं चलने देंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री हरीश शर्मा वार्ड पार्षद मनोज चौधरी उपाध्यक्ष मनीष त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्यागी सुनील तिवारी अनूप जैन अशोक गुप्ता नरेंद्र कुमार चौधरी सोनू कुमार आदिल सुनील कुमार राजा मोनी शम्मी मोबाइल वाले हर्ष मेडिकल स्टोर और समस्त स्थानीय निवासियों व्यापारियों के साथ दीपक त्यागी उपस्थित रहे।