यूपी – गाजियाबाद सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन माता के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा का आह्वान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा के मार्गदर्शन में मां के सभी स्वरूपों का प्रतिदिन प्रातः 8:45 से 9:15 तक नियमित पूजन व आरती, भजन विद्यालय के आचार्यों व कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है।
मां भगवती कुष्मांडा के स्वरूप में भक्तों के सभी कष्टों का निवारण करती हैं।
मां भगवती अपने भक्तों को स्वास्थ्य व आरोग्य रहने का वरदान देती हैं। तुष्टि पुष्टि और संतुष्टि का वरदान प्रदान करती हैं।
कुष्मांडा देवी का पूजन करने से भक्तों की सभी भौतिक व्याधियां समाप्त हो जाती हैं।
इस दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए ।
*या देवी सर्वभूतेषु तुष्टि रूपेण संस्थिता*।
*नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः*
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रेखा शर्मा और उप प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने आरती का गायन किया। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।