यूपी – गाजियाबाद एम एम एच कॉलेज के हीरक जयंती वर्ष 2022-23 मे सांस्कृतिक सप्ताह ‘आशाएं ‘के अंतर्गत सोमवार को स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता मे लगभग 35 छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया और सुन्दर, भावपूर्ण तथा मार्मिक कविताएं प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल मे एस डी कॉलेज गाजियाबाद की हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ उर्विजा शर्मा, डॉ पूनम तथा एम एम एच कॉलेज गाजियाबाद से हिंदी विभाग कि अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी सक्सेना रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुनलता वर्मा ने किया।
प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार यशस्विनी शर्मा, द्वितीय जाह्नवी शर्मा, तृतीय अमित कुमार तथा प्रोत्साहन पुरस्कार आंचल तथा मोहम्मद नदीम को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम मे प्राचार्य प्रो पीयूष चौहान तथा परिषद की संयोजिका डॉ रीना सिंह ने बच्चों को आशीर्वाचन प्रदान किए। डॉ उर्विजा ने छात्र -छात्राओं कि प्रतिभा तथा सक्रिय भागीदारी के लिए साधुवाद दिया। डॉ पूनम सिंह ने कहा कि कविता का कलेवर विषय वैविध्य, भावप्रवणता, भावभिव्यक्ति आदि स्तरों पर बहुत ही परिपक्व तथा स्तरीय था। इसके साथ ही उन्होंने एक सुंदर कविता का पाठ किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता समिति कि सदस्य डॉ गीता शर्मा, डॉ अल्पना के साथ ही डॉ प्रभा रानी, डॉ रेनू त्यागी, डॉ रीमा उपाध्याय, डॉ बीना शर्मा, डॉ दीप्ति, डॉ अनुपमा मौजूद रहे।







