यूपी – गाजियाबाद एमएमएच कॉलेज में 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों को स्मार्ट फोन के वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।
उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ राजनारायण शुक्ला ने एम एम एच कॉलेज में स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं को टेबलेट बांटे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाशक्ति को डिजिटल भारत का आधार मानती है और नए दौर में ये टैबलेट ज्ञान का असीम सागर विद्यार्थियों की पहुंच में ले आएगा। प्राचार्य डॉ पीयूष चौहान ने डॉ राजनरायन शुक्ल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम अपने प्रत्येक छात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा सकें। वितरण संयोजक डॉ योगेन्द्र तोमर ने कहा कि बड़ी संख्या में फोन और टैबलेट बांटे जा चुके हैं। कुल 498 टैबलेट वितरित किए जाने थे जिनमें 469 का वितरण कर दिया गया है। शेष बचे डिवाइस प्रशासन के यथानिर्देशानुसार शीघ्र वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ केशव कुमार, डॉ रवीन्द्र सिंह यादव, डॉ उत्तम कुमार, डॉ भीष्म कपूर उपस्थित रहे।
