यूपी – गाजियाबाद कनावनी की गौशाला में घटित अग्निकांड की घटना जिसमें 40 गाय होना है अपने प्राण त्याग दिए के बाद गौशाला के पुनर्स्थापना के लिए एवं समाज में सेवा की प्रेरणा के रूप में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रयासों से एक बार पहले भी नकद धनराशि देकर गौशाला के संचलक सूरज कुमार की मदद करने का प्रयास किया गया। उसी कड़ी में संजय नगर सेक्टर 23 फ्रीहोल्ड निवासी पंडित रूपेन्द्र शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी विभा शर्मा ने गौशाला को दुधारू गाय एवं उसके बछड़े को दान करने का पावन कार्य किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू, पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, नितेश शर्मा, मेघा शर्मा, मनीष कुमार उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में विधि विधान पूजन के साथ दुधारू गौमाता का दान श्री कृष्णा सेवा गौशाला ट्रस्ट की गौशाला के संचालक सूरज गोस्वामी को दिया गया। साथ ही साथ हरा चारा एवं कुट्टी आदि की व्यवस्था भी की गई।इस अवसर पर श्री कृष्णा सेवा गौशाला संचालक सूरज कुमार ने कहा कि गौशाला की पुनर्स्थापना के लिए वे राष्ट्रीय व्यापार मंडल का आभार प्रकट करते हैं एवं नगर वासियों से ये अपील भी करते हैं कि दूध ना देने पर अपनी गाय को सड़कों पर लावारिस जैसा घूमने के लिए ना छोड़े अपितु गौशाला से संपर्क करके उनको ससम्मान गौशाला में उनका जीवन यापन करने का अवसर प्रदान करें। इस दौरान प्रदीप चौधरी ने कहा सेवा करना और सेवा का अवसर प्रदान कराना दोनों ही पुनीत कार्य हैं इसके लिए आप अवश्य अपनी भूमिका का निर्धारण करें। जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता ने कहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल अपने सेवा कार्य के लिए हमेशा से दृढ़ संकल्पित है।
