यूपी – गाजियाबाद शासन के निर्देश पर सिविल डिफेंस द्वारा संजय नगर स्थित ग्रीनफील्ड स्कूल के प्रांगण में माॅक ड्रिल का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान स्कूली बच्चों को अग्निशमन, प्राथमिक उपचार एवं आपदा के दौरान बचाव आदि का अभ्यास कराया गया। इस मौके सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक अशोक गौतम, सहायक उपनियंत्रक संजय गर्ग, नीरज भटनागर, स्टाफ आफिसर मनोज अग्रवाल, सुधीर कुमार, रमन सक्सेना, हेमंत सिंह, विनय जिंदल, दीपक अग्रवाल सहित कई वार्डनों ने सहयोग किया।
