किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी पवित्रानंद गिरि महाराज का धुमधाम से मनाया जन्मदिन

यूपी – गाजियाबाद शिव मंदिर पटेल नगर में बुधवार को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी पवित्रा नन्द गिरी महाराज का जन्मदिन उनके समर्थकों ने धूमधाम से  मनाया।
इस दौरान उन्होंने प्रातः काल पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद विद्वान पंडितों एवं आचार्य द्वारा शिव मंदिर के महंत विजय गिरी महाराज के नेतृत्व में हवन एवं रूद्राभिषेक किया गया। मंदिर के महंत विजय गिरि महाराज ने  उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते हुए मिठाई और फल  वितरण किया। इस अवसर पर अजय चोपड़ा, अमर पंडित, सुंदर भाटी, हिमांशु पाराशर, विनीत त्यागी मौजूद रहे।