यूपी – गाजियाबाद मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से 5 मार्च को महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा पत्रकार वार्ता के दौरान पंडित आर डी शर्मा ने दी।
जैन भोजनालय नवयुग मार्केट गाजियाबाद में मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति एनजीओ एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर 5 मार्च दिन रविवार समय दोपहर 3:00 बजे से मॉडर्न कॉलेज आनंद इंडस्ट्रियल एरिया अर्थला मोहन नगर में एनसीआर में रहने वाली सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, विधि, स्वच्छता, चिकित्सा सुरक्षा, सांस्कृतिक आदि अनेक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 501 बहनों को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया हमारी संस्था समय-समय पर बहनों के सम्मान के लिए अनेकों कार्य करती रहती है चाहे आर्थिक रूप से गरीब परिवार की बेटियों की शादी या गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में बीए बीएससी बीकॉम बीबीए निशुल्क कराना, गरीब बस्तियों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाना, मेडिकल के क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच कराना आदि अनेकों कार्य करती है। हमारी संस्था गरीब असहाय वंचित लोगों की आवाज को बुलंद करने का कार्य करती है। जहां भी किसी गरीब के साथ अन्याय होता है हमारी संस्था एकजुट होकर पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य करती है। मुन्नी कहां मीडिया के माध्यम से हम उन सभी बहनों को आमंत्रित करते हैं जिन्होंने समाज के लिए अपना महत्व पूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम की संयोजक मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति की राष्ट्रीय महासचिव रुचि गर्ग ने बताया की कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे फूलों की होली खेली जाएगी तथा कार्यक्रम में आने वाली सभी बहनों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष भक्ति सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष निधि गुप्ता राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के महानगर अध्यक्ष दीपक शर्मा जिलाध्यक्ष तरुण शर्मा प्रदेश सचिव प्रीति वार्ष्णेय उपस्थित रहे।







