यूपी – गाजियाबाद प्रबुद्ध नागरिक एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा होली मंगल मिलन कार्यक्रम सीनियर सिटीजन पार्क कवि नगर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्लोबल अकैडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई कुछ अन्य बच्चों द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ दीपा गोयल रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडी गोयल एवं संचालन महासचिव सतीश बिंदल एवं नीता भार्गव ने किया।
इस अवसर पर अरुण गर्ग महेश आहूजा मधु गुप्ता सरोज गर्ग आर एन सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को होली मंगल की शुभकामनाएं दी गई एवं चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्वरुचि भोज एवं ठंडाई का आनंद लिया।







