ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल प्रतियोगिता में एंपायर के लिए डॉ प्रवीण कुमार का हुआ चयन

यूपी – गाजियाबाद इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबल प्रतियोगिता 2022-23 के लिए एंपायर हेतु कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर विकासखंड रजापुर के सहायक अध्यापक डॉ प्रवीण कुमार का चयन किया गया है।
कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर के प्रधानाध्यापक योगेंद्र त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी 2023 से 18 फरवरी 2023 तक केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ हरियाणा में आयोजित हो रही है बेसिक शिक्षा गाजियाबाद की तरफ से प्रतिभाग करेंगे डॉ प्रवीण कुमार जो अंतरराष्ट्रीय नेटबॉल के एंपायर भी रह चुके हैं साथ ही साथ इन्होंने बहुत सारे राष्ट्रीय खेल के साथ साथ विभिन्न सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी नेटबॉल के एंपायर के रूप में भूमिका निभाई है। कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर के समस्त स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं दी गई। शुभकामनाओं देने में उमाशंकर यादव दीपक राकेश वीरेंद्र सरला  रसानिया सुनीता प्रधानाध्यापक योगेंद्र त्यागी द्वारा शुभकामनाएं दी गई।