Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

लैण्डक्राफ्ट में 17 से 19 फरवरी तक फ्लावर शो एवं चटकारे का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद लैण्डक्राफ्ट डवलपर्स प्रा०लि० द्वारा हॉर्टिकल्चर एण्ड फ्लोरिकल्चर सोसायटीज गाजियाबाद के सहयोग से “फ्लावर शो एवं चटकारे” गत वर्ष की भांति फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 17 फरवरी, 2023 से 19 फरवरी, 2023 समय दोपहर 12. बजे से रात्रि 10 बजे तक गोल्फलिंक्स, एन0एच0-24, गाजियाबाद में होगा।

ललित जायसवाल निदेशक लैंडक्राफ्ट डेवलपर्स ने बताया इस बार पर्यावरण/प्रदूषण के साथ-साथ ऑक्सीजन एवं इम्यूनिटी बूस्टर पौधे एवं योगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे। साथ ही साक्षरता, रीसाइक्लिंग सामग्री का उपयोग तथा कम्पोस्टिंग इत्यादि प्रमुखता से प्रदर्शित किये जायेंगे। किचन गार्डन, टेरेस गार्डन, वर्टिकल गार्डन, लैण्डस्कैपिंग, विभिन्न प्रकार की मेडिसनल प्लांट्स, वायु शोधन करने वाले पौधे, बोनसाई, स्वदेशी पुष्प, फल एवं रसायन रहित (आर्गेनिक) सब्जियों का प्रदर्शन किया जायेगा।

फ्लावर शो में मनोरंजन एवं पर अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा जैसे कला उद्भव केन्द्र, योग साधना, मेहंदी, टेटू, रंगोली, पतंग बाजी, झूले, बर्डस, बटर फ्लाई, विभिन्न प्रकार के स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

इस बार विशेष रूप से अर्बन गार्डिनिंग जैसे हाइड्रोपोनिक, एक्वापोनिक एवं एरोपोनिक के द्वारा पौधे किस प्रकार उगाये जा सकते प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त G-20 सम्मेलन एवं अन्तराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष 2023 के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

मनोरंजन के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन व विभिन्न शहरों से फूड स्टॉल्स में मुख्य रूप से फत्ते की कचौड़ी, आगरा के पराठे, नागपाल के छोले-भठूरे एवं प्रमुख नगरीय मुख्य स्वादिष्ट व्यंजन है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा हेतु थैले, कपड़े इत्यादि सामग्री के क्रय-विक्रय का भी ध्यान रखा गया है। आयोजन भव्य, ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं प्रेरणादायक होगा। बागवानी से सम्बन्धित वर्कशॉप का भी आयोजन है। कार्यक्रम में नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी, सी.एच.डब्ल्यू. इत्यादि की भी सहभागिता होगी।