यूपी – गाजियाबाद राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से स्नेहशील भेंट की एवं अभी हाल ही में मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी कॉलेज में संपन्न हुए 3 दिवसीय “राइस इन उत्तर प्रदेश 2022” कार्यक्रम की पुस्तिका उनको उपहार स्वरूप प्रदान की। इस कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया था। मनोज सिन्हा ने पुस्तिका स्वीकार कर लगातार तीसरी बार हुए कार्यक्रम की राज्यसभा सांसद से तारीफ कर उन्हे शुभकामनाएं दी।

