Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

रालोद का राष्ट्रीय सम्मेलन 2023 संपन्न सर्व सम्मति से चौधरी जयंत सिंह को बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली – राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सम्मेलन 2023 कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया (एनेक्सी हॉल) में संपन्न हुआ। जिसमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा तालियों के जनघोष के साथ अनुमोदन किया और अगले 3 साल के लिए चौधरी जयंत सिंह को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया जिसकी संगठन से संबंधित कार्रवाई 2 दिन पहले पूर्व हो चुकी थी।

घोषणा के समय हॉल में विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष पूर्व पदाधिकारी, राष्ट्रीय पूर्व और मौजूदा पदाधिकारी, प्रकोष्ठओं के पदाधिकारी, युवा संगठन के पदाधिकारी, पार्टी के विधायक गण के साथ-साथ अलग-अलग प्रदेशों से आए हुए पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे और जो प्रस्ताव बनाया गया है पार्टी की तरफ से उसका सभी नेताओं ने अनुमोदन किया और राष्ट्र के पदाधिकारियों ने अपने विचार भी रखें। राष्ट्रीय लोक दल के सभी नेता कार्यकर्ता पदाधिकारियों के अलावा विशेष तौर से चौधरी जयंत को अध्यक्ष घोषित किए जाने पर अपना समर्थन व प्यार देने के लिए बड़े किसान नेता गुरनाम सिंह चांदनी उपस्थित रहे। समापन से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत ने आए हुए सभी का आभार प्रकट किया अपना अध्यक्षीय भाषण देकर पार्टी की रणनीति के बारे में सब को बताया और पार्टी को एकजुट करके आगे बढ़ाने के लिए कहा। वही सब ने संकल्प लिया पार्टी को आगे बढ़ाने का। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने किया।
सभा के समापन से पूर्व कानपुर की घटना को लेकर 2 मिनट का मौन भी रखा गया एनसीआर क्षेत्र के अलावा गाजियाबाद के जिला व महानगर अध्यक्ष के साथ-साथ काफी तादाद में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इंद्रजीत सिंह टीटू ने भी किसान नेता गुरनाम सिंह चांदानी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत को बुके देकर बधाई दी।

अवसर पर गाजियाबाद से जिलाध्यक्ष अमित त्यागी महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंदरजीत सिंह टीटू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान पूर्व राष्ट्रीय सचिव तेजपाल चौधरी अयूब अली ऑडी त्यागी मौजूद रहे।