Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राजनगर मंडल कार्यसमिति को भाजपा नगर निकाय चुनाव सह संयोजक राजीव गुंबर ने किया संबोधित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में राजनगर मंडल कार्यसमिति कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के प्रथम उद्घाटन सत्र का पूर्व महापौर आशु वर्मा द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया गया। सत्र की अध्यक्षता मंडल मोर्चा अध्यक्ष आर एन राम ने की।

पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कार्यकर्ताओं को जोर शोर से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र सेवा और भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु लगातार तत्पर और प्रयासरत है।
दूसरा सत्र आईटी सयोजक अमित प्रताप ने डाटा प्रबंधन के विषय पर लिया उन्होंने डाटा प्रबंधन की उपयोगिता बताइए किस तरह कार्यकर्ताओं को इसमें जुड़ जाना है इसकी चर्चा विस्तार से की। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सी ए संजीव सिंघल द्वारा की गई। तीसरा सत्र बजट विषय पर विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल द्वारा लिया गया उन्होंने बजट को सर्वहितकारी और देश के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया उन्होंने बताया किस प्रकार यह बजट गरीब शोषित वंचित महिला युवा किसान व्यापारी उद्यमियों आदि के लिए कल्याणकारी है उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विकासशील बजट देने पर आभार जताया। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता आमोद कपूर द्वारा की गई कार्यसमिति को महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा भी संबोधित किया गया उन्होंने कार्यकर्ताओं से पन्ना समिति बनाने पर जोर दिया मन की बात कार्यक्रम पर विशेष रूप से बोलते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा की सभी को मन की बात कार्यक्रम के उपरांत अपने घर से अपना स्वयं का भोजन लाकर एक साथ सहयोग करने की आदत को बढ़ावा देना चाहिए जिससे आपस में भाईचारा और प्रेम का प्रभाव बढ़ेगा सभी एक दूसरे के विचारों को जानेंगे समझेंगे कार्यकर्ताओं के अंदर एक नई उर्जा उमंग और उत्साह का संचार होगा। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए सहारनपुर से पधारे विधायक और नगर निगम चुनाव सह प्रभारी राजीव गुंबर ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया जो भी आयाम पार्टी द्वारा दिए जाते हैं आप सभी पूरी निष्ठा लगन मेहनत के साथ उनको पूर्ण करें उसमें किसी भी तरह की ढीलाई आदि से बचने का प्रयास करें यह पार्टी आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर यहां तक पहुंची है आप सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचानी हैं साथ ही सभी लाभार्थियों को चिन्हित कर उनसे संपर्क करना है सभी लोकप्रिय योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इसकी चिंता भाजपा के कार्यकर्ताओं को करनी है।
कार्यसमिति का चतुर्थ सत्र राजनगर मंडल प्रभारी व महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग द्वारा लिया गया इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त गुरुजी द्वारा की गई। मंच संचालन मंडल महामंत्री ओम दत्त कौशिक एडवोकेट और नीरज त्यागी द्वारा किया गया। मंडल उपाध्यक्ष अनुज राघव द्वारा बड़े जोर शोर से प्रभावी तरीके से मंडल द्वारा किए गए 3 वर्षों के कार्य को कार्यसमिति के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ संयोजक अशोक मोंगा मंडल उपाध्यक्ष विजय कोरी विक्रम सैनी यतिन मित्तल पूजा सिंह उर्मिला सिंह चौहान मंडल मंत्री भावना जौहरी अनिल अरोड़ा विमलेश गुप्ता मंडल कोषाध्यक्ष राजेश्वर यादव महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता चौहान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर मिश्रा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौधरी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरदार प्रभजोत सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष डी एन सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सी पी सिंह महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी महानगर मीडिया सह संयोजक जय कमल अग्रवाल पार्षद राजेंद्र तितोरिया पार्षद प्रदीप चौहान पार्षद कपिल वशिष्ठ पूर्व पार्षद मनवीर नागर पूर्व महानगर मंत्री पप्पू नागर पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कोशल शर्मा शक्ति केंद्र प्रमुख किरण चौधरी नरेंद्र त्यागी शिवम त्यागी देवी शरण शर्मा गौरव कुमार जे पी राणा नवीन पंडित ओमप्रकाश भोला श्रीचंद चौहान अजय राघव जुगनू ठाकुर एस सी अग्रवाल अशोक गोयल मनोज सिंह संदीप सिंह आर सी शर्मा पंजाबी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तनुज खन्ना जयप्रकाश प्रजापति गोल्डी सहगल अजीत निगम कुलदीप त्यागी अंजू पुंडीर भाजपा नेता अकुर गोयल अंजू चौधरी सपना रितु त्यागी महानगर मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अभिजीत मुखर्जी महानगर युवा मोर्चा मंत्री ठाकुर राहुल सिंह युवा भाजपा नेता हरेंद्र यादव मधुकर कश्यप अंकुश अरोड़ा जगजीत कुमार जय सिंह जाटव किशोर कुमार अनूप सिंह डॉक्टर संजना वाधवा रविंद्र दादू आनंद नागर विक्की वेदी माधव शंकर रमेश शर्मा कौशल तेवतिया कविता पूनम जयसवाल प्रमिला कुमारी पिंकी कुमारी शिवानी कुमारी ज्योति नेहा अंजू स्वाती रीना याशी पूजा कुमारी पूजा खेमचंद भाटी महेंद्र चावला मनीष मित्तल के के बंसल विष्णु शर्मा अंकित शर्मा रमा गुप्ता शिवानी शर्मा संतोषी देवी काकू मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वही महीला मोर्चा द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई महानगर मंत्री धीरज शर्मा द्वारा भी अपना उद्बोधन प्रकट किया गया मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने सफल अनुशासित कार्यसमिति के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।