यूपी – गाजियाबाद अपनापन फाउंडेसन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक रसोई का आयोजन किया जाता है। उसी क्रम में मंगलवार को हनुमान मंदिर घण्टा घर पर सेवानिर्वित सी0ओ0 पुलिस अनिल समानिया ने प्रसाद वितरण कर रसोई का शुभारम्भ किया।
अशोक गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट यूपीजीआइएस के जरिए देश-दुनिया से यूपी में 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में कहीं बड़ी लकीर खींचने में कामयाब दिख रहे हैं। किसी भी दूसरे प्रदेश में निवेश के आए प्रस्तावों का रिकार्ड तोड़ योगी ने दिखा दिया कि असीम संभावनाओं का उत्तर प्रदेश नए भारत का ग्रोथ इंजन बनने में पूरी तरह सक्षम है। निवेश के लिहाज से यूपी, देश में उत्तम निवेश का प्रदेश बनने की राह पर है। अब उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसरों की बाढ़ आने वाली है।
इस अवसर पर रसोई के सयोजक राकेश स्वामी ने बताया कि अपनापन फाउंडेशन दिनांक 4 व 5 मार्च को हनुमान मंदिर के भवन में श्री हनुमंत कथा का आयोजन कर रहा है। होली से पूर्व इस कार्यक्रम में योग व चिकित्सा पर श्री हनुमान कथा विशेषज्ञ 76 देशों के अनुभवी संत आचार्य विजय के द्वारा श्री हनुमंत के विषय में कथा के माध्यम से ज्ञान प्राप्त होगा।
रसोई में मास्टर अमर दत्त गुप्ता, रमेश खजांची, रेखा गुलाटी, नीरज गोयल, एनके गोयल, विनोद गोयल, नेहा जैन, अमिता गोयल, रजनी गुप्ता, अमरजीत झा, विपुल अग्रवाल, पंकज त्यागी ने सहयोग किया।

