Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद का होली मिलन समारोह 26 फरवरी को
            

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद की एक बैठक एस एस डी जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई जिसमें होली मिलन समारोह के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के उपरांत यह तय किया गया है कि पत्रकार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह दिनांक 26 फरवरी दिन रविवार को एस एस डी जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि सभी पत्रकार बंधु अपनी अपनी कविता, विचार, जोक्स आदि सुना करके होली मिलन समारोह का आनंद लेंगे। इस अवसर पर एक छोटा सा कवि सम्मेलन करने का विचार पत्रकार बंधुओं ने रखा जिस पर विभिन्न विचार आए और अंत में यह निर्णय कोर कमेटी पर छोड़ दिया गया।
बैठक में यह भी विचार विमर्श किया गया कि पत्रकार बंधुओं का किस तरह से जीवन बीमा और मेडिकल पॉलिसी कराई जाए लेकिन इस विषय पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका क्योंकि यह बैठक मुख्य रूप से होली मिलन समारोह के लिए की गई थी लेकिन इसमें यह तय किया गया कि इस गम्भीर विषय पर अगली मीटिंग में विस्तार से चर्चा करके कोई ठोस क़दम उठाया जाये। इस अवसर पर भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित हुए।
पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि पत्रकार एसोसिएशन होली मिलन समारोह सिर्फ़ पत्रकार बंधुओं के लिए ही करती है क्योंकि पत्रकार बंधु समाज में जाकर के सभी संस्थाओं के होली मिलन समारोह को कवरेज करते हैं लेकिन वह स्वयं होली मिलन का आनंद नहीं ले पाते हैं इसलिए पत्रकार एसोसिएशन लगभग पिछलेदस वर्षों से यह होली मिलन समारोह सिर्फ़ पत्रकार बंधुओं के लिए ही करती है जिसका सभी लोग भरपूर आनंद लेते हैं और इसमें भरपूर सहयोग करते हैं।

इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, सचिव तोषिक कर्दम, रेखा अग्रवाल प्रचार मंत्री सी एन राही, विशाल रावत, उमेश कुमार, मनीष गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, किशन स्वरूप, अजय शर्मा, रवि शर्मा, राजीव शर्मा, राहुल शर्मा, ललित चौधरी, सोनिया, अपूर्वा चौधरी, मिनाक्षी शर्मा, शोएब सलमानी, सविता शर्मा, सुबोध कुमार, आशीष वाल्डन समेत बहुत से सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित हुए जिन्होंने एक स्वर में 26 फरवरी को समय सुबह साढ़ेग्यारह बजे होली मिलन समारोह के आयोजन पर अपनी सहमति ज़ाहिर की।