यूपी – गाजियाबाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम “सी.यू.ई.टी.” यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 की घोषणा कर दी गयी है।
जिसमे महत्वपूर्ण डेट्स कुछ इस प्रकार है – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया “10 फरवरी से” यानी आज से शुरू होगी और इसको भरने की अंतिम तिथि “12 मार्च” निर्धारित की गयी है। परीक्षा के एडमिट कार्ड मई माह में डाउनलोड किये जा सकेंगे और परीक्षा 21 मई से चालू होकर अलग अलग परीक्षा केन्द्रो पर कई दिनों तक कराई जाएगी। वरिष्ठ करियर काउंसलर राहुल गोयल ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in विजिट करे।

