यूपी – गाजियाबाद हर महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर गुरुवार को वैशाली स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में वार्ड 72 के कार्यवाहक पार्षद मनोज गोयल और वहां की प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा और पुंडरीक फाउंडेशन द्वारा गर्भवती महिलाओं को रियल फ्रूट जूस ऑर्गेनिक शहद इम्यूनिटी बूस्टर चाय बांटकर यह दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर लगभग 116 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया और उन्हें बताया गया कि कैसे अपने को इस समय देखभाल से रहना है। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार वरुण सिंह पुंडीर स्वराज लाल विपिन गिरी राकेश कुमार पवित्रा मोहित सर्वेश यादव रश्मि अंशु महावीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

