Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एमएसएमई कॉन्क्लेव में समरकूल से अभिषेक एवं तुषार गुप्ता को किया सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – मंगलवार को स्टार इंटरनेशनल एमएसएमई फॉर्म द्वारा दिल्ली के सुप्रसिद्ध होटल ली मेरिडियन कनॉट प्लेस में उद्योग जगत की सुप्रसिद्ध हस्तियों को सम्मानित किया गया इस कांन्क्लेव में देश की जानी मानी कंपनियों के साथ गाजियाबाद से समरकूल ग्रुप के एमडी अभिषेक और तुषार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद हेमा मालिनी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को संबोधित करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से उद्योगपतियों में ऊर्जा का संचार होता है तथा देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढता है। इस दौरान समरकूल के एमडी अभिषेक गुप्ता ने अपनी कंपनी के विकासशील सफर के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि यदि आप किफायती मूल्य के साथ साथ अपने उत्पादन की गुणवत्ता को भी बरकरार रखते हैं तब आप प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढते रहैगे। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा अभिषेक एवं तुषार गुप्ता को सम्मान प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि अभिषेक गुप्ता एवं तुषार गुप्ता समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता के सुपुत्र है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोएडा फिल्म सिटी से संदीप मारवाह, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविकांत गर्ग, दिल्ली के भाजपा विधायक डा. विजय जौली, केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल एवं शरद कोहली भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।