यूपी – गाजियाबाद बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार साहिबाबाद विधानसभा में चलों गांव की ओर के अंतर्गत ग्राम पसौडा के विधानसभा सेक्टर- 6 और 7 मौसम विहार सेक्टर की समीक्षा करने प्रभारी पहुंचे। मेरठ मंडल, सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल, कानपुर मंडल प्रभारी एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन साथ रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेन्द्र जाटव एडवोकेट जिलाध्यक्ष गाजियाबाद द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि शमसुद्दीन राईन ने बताया कि देश को विकास के लिए सिर्फ और सिर्फ अम्बेडकर वादी विचार धारा ही आगे ले जा सकतीं हैं। हमें नफरत कि विचारधारा को हराना है और दलित मुस्लिम मिलकर बहुजन समाज पार्टी और विकास वाली विचारधारा समता मूलक समाज के लिए अम्बेडकर वादी विचारधारा को आगे बढ़ाना है।
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने कहा बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जाकर सामाजिक भाईचारा और बसपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक बताने का काम कर रहे हैं, समय आने पर बूथ का कार्यकर्ता एक एक वोट बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में हाथी के सामने वाला बटन दबाकर बूथ को जिताने का काम करेगा।
इस अवसर पर असलम मंसूरी जिला उपाध्यक्ष, केशव चौधरी जिला सचिव, महेंद्र गौतम जिला सचिव, गुलाब सिंह गौतम , कुलदीप कुमार ओके पूर्व जिलाध्यक्ष, मुन्नवर चौधरी, नरेन्द्र जाटव एडवोकेट, राम अवतार जाटव, तिलक चौधरी, मदन सैन, गौरव सैन, जयसिंह वाल्मीकि, सलीम मिर्जा, देवेन्द्र वर्मा, हाजी इरशाद , शाहरुख, मोवीन सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







