रोज वेल स्कूल में लगाई युवा संसद

यूपी – गाजियाबाद शनिवार को रोज बेल पब्लिक स्कूल विजय नगर में प्रबंधक सरदार जोगिंदर सिंह, प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ मिलजुल कर युवा संसद प्रारूप प्रस्तुत किया।
युवा संसद प्रारूप के दौरान  महत्वपूर्ण बिंदुओं से नारी शिक्षा, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, तीन तलाक तथा नई शिक्षा नीति इन मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान यह भी दिखाया गया कि कैसे संसद में एक विधेयक कानून का रूप लेता है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक जोगेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य धरमजीत कौर व स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह एवं समस्त अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।