आबकारी विभाग की दबिश में कच्ची शराब व लहन बरामद

यूपी – गाजियाबाद आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी टीम गाजियाबाद द्वारा थाना लोनी व टीला मोड़ अंतर्गत शमशेरपुर, राजपुर, भूपखेडी, जावली, महमूदपुर आदि हिंडन खादर क्षेत्रों पर दबिश दी गई। जहां दबिश के दौरान कच्ची शराब  व लहन बरामदी के साथ-साथ एक अभियुक्त को भी पकड़ कर जेल भेजा गया।
आबकारी टीम ने  दबिश के दौरान लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा करीब 400 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना मिलने पर राजपुर भट्टे के पास दबिश के दौरान अभियुक्त ललित पुत्र दिनेश कुमार निवासी जावली को 35 लीटर अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना टीला मोड़ में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भेजा।