रघुनाथपुर कंपोजिट विद्यालय में हुआ कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

यूपी – गाजियाबाद कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर में शारीरिक मानसिक मजबूती के लिए विद्यालय स्तर पर बालिका बालक वर्ग में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ योगेंद्र  त्यागी प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया।
बालिकाओं बालक वर्गो की प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7, 8, की छात्राओं छात्रों ने बहुत  ही उत्साह पूर्ण प्रतिभाग किया। विद्यालय स्तर कैरम प्रतियोगिता में पहला मैच वंशिका और मानवी के बीच खेला गया इस मैच में मानवी ने 10- 8 के अंको से विजय प्राप्त की। कैरम प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के समस्त अध्यापकों उमाशंकर यादव राकेश दीपक सुनीता वीरेंद्र सिंह का प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग रहा। निर्णायक की भूमिका डॉ प्रवीण कुमार द्वारा निभाई गई।