बसपा जिला कार्यालय पर जनपदीय मासिक बैठक संपन्न

यूपी – गाजियाबाद बसपा जिला कार्यालय पर मंडल कोऑर्डिनेटर प्रदीप जाटव के नेतृत्व में जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त विधानसभा अध्यक्ष महासचिव सेक्टर प्रभारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदीप जाटव ने बताया मासिक बैठक के दौरान जिले भर में पूरे महीने में क्या क्या कार्य किए बैठक में पदाधिकारियों द्वारा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और इस रिपोर्ट को मेरठ मंडल में होने वाली मासिक मंडलीय बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। मासिक बैठक के दौरान पदाधिकारियों को आगे करने वाले कार्यों के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मंडल कोऑर्डिनेटर प्रदीप जाटव, कोऑर्डिनेटर विजय सिंह, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाटव, पूर्व मंत्री पन्ना कश्यप, पूर्व पार्षद हरिदत्त जाटव एवं जनपद की पांचो विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष महासचिव सेक्टर प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।