Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सपा जिला कार्यालय पर मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 99 वां जन्मदिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जन नायक कर्पूरी सिंह ठाकुर के 99 वे जन्मदिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

सपा वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र यादव ने बताया  जननायक कर्पुरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 मैं हुआ भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, में नाई जाति में हुआ था। जननायक जी के पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे।

1977 में कर्पुरी ठाकुर ने बिहार के वरिष्ठतम नेता सत्येन्द्र नारायण सिन्हा से नेतापद का चुनाव जीता और राज्य के दो बार मुख्यमंत्री बने। लोकनायक जयप्रकाशनारायण एवं समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया इनके राजनीतक गुरु थे रामसेवक यादव एवं मधुलिमये जैसे दिग्गज साथी थे। लालू प्रसाद यादव, नितीश कुमार, राम विलास पासवान और सुशील कुमार मोदी के राजनीतिक गुरु थे।
इस अवसर पर मुख्य  रुप से  सपा वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र यादव एडवोकेट, ताहिर हुसैन, गुलाबी यादव, नानक चंद प्रजापति, कमलेश यादव, अमित आधाना एडवोकेट, राहुल यादव एडवोकेट, अमित  एडवोकेट, विकास कुमार एडवोकेट, सुरेश यादव एडवोकेट, हरेंद्र कसाना एडवोकेट जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा अमित चौहान एडवोकेट, सतेंद्र सिंह अनुष्का सिंह उपस्थित रहे।